उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 11 अप्रैल को राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में अपनी सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीँ योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक में यह साफ़ कर दिया था कि, उनकी सरकार किसानों के लिए काम करेगी।

आलू समर्थन मूल्य पर हो सकता है फैसला:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की दूसरी बैठक का आयोजन किया है।
  • बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे।
  • वहीँ ऐसा माना जा रहा है कि, सरकार आलू के समर्थन मूल्य को लागू कर सकती है।
  • जो कि किसानों की कर्ज माफ़ी के बाद राज्य सरकार का एक और ऐतिहासिक फैसला हो सकता है।
  • गौरतलब है कि, बीती कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार ने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ़ किया था।
  • साथ ही ज्ञात हो कि, कोई भी सरकार पहली बार राज्य में किसानों के लिए आलू के समर्थन मूल्य का प्रस्ताव लेकर आई है।

इस साल 12 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन:

  • सूबे की सरकार मंगलवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में आलू के समर्थन मूल्य को मंजूरी दे सकती है।
  • वहीँ एक अनुमान के मुताबिक, राज्य में इस बार 12 लाख मीट्रिक टन तक आलू का उत्पादन हो सकता है।
  • गौरतलब है कि, पिछले साल यह आंकड़ा 10 लाख मीट्रिक टन का था।
  • सरकार यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो सूबे के किसानों का भरोसा सरकार में और भी ज्यादा बढ़ेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें