Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से योगी ने किया नारी शक्ति का सम्मान

Yogi honors women's power with Rani Lakshmi Bai Award

Yogi honors women's power with Rani Lakshmi Bai Award

योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की 128 महिलाओं को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन महिलाओं को दिया गया जिन्होंने किसी ना किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। बता दें कि योगी सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में दूसरी बार आयोजित किए जा रहे इस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लोकभवन में किया गया है। इस कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार एवं बेगम अख्तर पुरस्कार दिया गया, जिसमें महिलाओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये और सम्मान पत्र दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्वाती सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल के साथ महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने मंत्री सहित सचिव मौजूद हैं।

इन्हें किया गया सम्मानित

3 महिला ग्राम प्रधानों को भी किया गया सम्मानित

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 3 महिला ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं बहराईच जिले से सर्वाधिक सात महिलाओं का समान किया गया। उधर मऊ की रहने वाली सिन्धु देवी को भी सम्मनित किया गया। बता दें कि सिन्धु देवी के बेटी के ऊपर तेन्दुए ने हमला किया था। जिसके बाद साहसपूर्ण तरीके से तेन्दुए का सामना कर अपनी बेटी की रक्षा की थी। इस दौरान सुनिता देवी, कुँवर दिव्यांश, पुष्पा, कृतक नृत्य से परिपूर्ण दृस्टि बाधित कु रितिक, ज्योति श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रीमा सिंह को चंदौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को शौच मुक्त बनाने के लिए, बस्ती की ग्राम प्रधान वर्षा सिंह को बच्चियों के शिक्षा क्षेत्र में, कानपुर की मनप्रीत कौर वाराणसी की सान्या सहित कई महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गायकी उस्ताद शेखावत हुसैन को बेगम अख्तर से सम्मानित किया जा रहा है।
सिंधु को सीएम ने किया सम्मानित बच्ची को तेंदुए से बचाया था।
कुँवर दिव्यांश को सीएम ने वीरता से किया सम्मानित।

ये भी पढ़ेंः अखिलेश ने बताया, क्यों डिलीट किया था राजा भैया वाला ट्वीट

ये भी पढ़ेंः EXCLUSIVE: भाजपा विधायक संगीत सोम पर 53 लाख रुपये हड़पने का लगा आरोप

Related posts

पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सड़कों पर आलू फेंकने को लेकर बयान, ‘सरकार को बुरा नहीं मानना चाहिए’, ‘किसान आलू के चक्कर में बर्बाद हो गया’, ‘सरकार को आलू किसानों के बारे में सोचना चाहिए’, ‘मेरी सरकार में कभी आलू नही फेंका गया’ ‘जो कार्रवाई सरकार ने की है वह सही नहीं है’, शादी समारोह में शामिल होने आए थे शिवपाल।

Desk
6 years ago

फिरोजाबाद: चाचा शिवपाल के सामने पूरी ताकत से लड़ा जाएगा चुनाव- अक्षय यादव

Shashank
6 years ago

सोते समय बहनों को जिंदा जालाया, बड़ी बहन की मौत!

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version