दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के तहत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ कहर बन चुकी है, वहीँ राज्य सरकार के कई मंत्री भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा कर चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और बाराबंकी में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा(yogi inspected flood) किया था। इसी क्रम में बुधवार 16 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत, सीतापुर और लखीमपुर के दौरे पर रवाना हुए थे।

पीलीभीत में बाढ़ और बाघ पीड़ितों को आर्थिक मदद(yogi inspected flood):

  • मुख्यमंत्री योगी बुधवार को पीलीभीत, सीतापुर और लखीमपुर जिले के दौरे पर पहुंचे थे।
  • अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले पीलीभीत जिले में पहुंचे थे।
  • कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पीलीभीत के गाँधी सभागार में पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने बाढ़ से पीड़ित लोगों को आर्थिक मदद दी।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने बाघ के हमले में मारे गए मृतकों के परिजनों को भी आर्थिक मदद दी।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत जिले की समीक्षा बैठक भी की।
  • समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाघ के मामले पर चर्चा भी की।
  • गौरतलब है कि, पीलीभीत में एक बाघ अब तक 3 लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

बाघ के शिकार लोगों को 5-5 लाख का मुआवजा(yogi inspected flood):

  • मुख्यमंत्री अपने दौरे के तहत बुधवार को पीलीभीत पहुंचे थे।
  • जहाँ समीक्षा बैठक में उन्होंने बाघ के मामले पर चर्चा की।
  • चर्चा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाघ के शिकार लोगों को आर्थिक मदद की घोषणा की।
  • जिसके तहत योगी सरकार बाघ के शिकार लोगों को 5-5 लाख का मुआवजा देगी।

बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश(yogi inspected flood):

  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ को लेकर जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
  • यह आदेश मुख्यमंत्री योगी ने महाराजगंज, बलरामपुर और कुशीनगर डीएम को दिए।
  • आदेश में सीएम योगी ने कहा कि, बाढ़ के राहत कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर त्वरित कार्रवाई की जाये।
  • राहत शिविरों और बाढ़ प्रभावित गांवों को सुरक्षा देने के निर्देश भी CM योगी ने दिए।

ये भी पढ़ें: तटबंध टूटने से महाराजगंज के 60 गाँव डूबे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें