देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समेत नेपाल में हो रही भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बाढ़ में डुबो दिया है, जिसके चलते सूबे में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होकर राहत कैम्पों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीँ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, पीलीभीत, लखीमपुर और सीतापुर जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण कर चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 18 अगस्त को सूबे के दो बाढ़ग्रस्त जिलों के दौरे पर हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले बलरामपुर के जिला(yogi inspected flood) मुख्यालय पहुंचे थे।

बलरामपुर में बाढ़ का हवाई का निरीक्षण(yogi inspected flood):

  • शुक्रवार को अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जिले में पहुंचे थे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में बाढ़ का हवाई निरीक्षण किया।
  • हवाई निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर मुख्यालय में राहत सामग्री बांटी।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
  • इस दौरान करीब 600 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गयी।

बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूँ(yogi inspected flood):

  • मुख्यमंत्री योगी ने बलरामपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, जिले के 289 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूँ।
  • CM योगी ने आगे कहा कि, युद्ध स्तर पर प्रशासन को मदद के निर्देश दिए गए हैं।
  • संवेदनहीन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: मदरसा बोर्ड पोर्टल हुआ लाँच, देनी होगी सभी जानकारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें