देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समेत नेपाल में हो रही भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बाढ़ में डुबो दिया है, जिसके चलते सूबे में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होकर राहत कैम्पों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीँ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, पीलीभीत, लखीमपुर और सीतापुर जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण कर चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 18 अगस्त को सूबे के दो बाढ़ग्रस्त जिलों के दौरे पर हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले बलरामपुर के जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर के दौरे(yogi inspected flood) के लिए रवाना हुए थे। जहाँ उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री योगी का बयान(yogi inspected flood):

  • कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।
  • 15 साल से बंधो पर काम नही हुआ है।
  • बीस जिले है बाढ़ से प्रभावित।
  • सबसे ज्यादा सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोण्डा और गोरखपुर प्रभावित।
  • पीड़ितों के साथ पूरी संवेदना।
  • पर्याप्त मात्रा मे एनडीआरएफ, पीएसी लगी है।
  • जो बंधो पर काम होना चाहिए था वह नही हुआ।
  • काम में कहीं भ्रष्टाचार हुआ तो अधिकारी बख्शे नही जायेंगे।
  • राहत सामग्री गांव-गांव पहुंचाई जाए।
  • जिनके मकान टूट या गिर गई है उनको तत्काल मदद की जाए।
  • जिनकी फसल नष्ट हुई है उनको मुआवजा दिया जाए।
  • चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।
  • पशु-चारे पर भी ध्यान दिया जाए।
  • नेपाल के पानी छोडने पर कहा की इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।
  • सरकार नेपाल से बात कर रही है।

बलरामपुर में बाढ़ का हवाई का निरीक्षण(yogi inspected flood):

  • शुक्रवार को अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर जिले में पहुंचे थे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में बाढ़ का हवाई निरीक्षण किया।
  • हवाई निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर मुख्यालय में राहत सामग्री बांटी।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
  • इस दौरान करीब 600 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गयी।

बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूँ(yogi inspected flood):

  • मुख्यमंत्री योगी ने बलरामपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, जिले के 289 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूँ।
  • CM योगी ने आगे कहा कि, युद्ध स्तर पर प्रशासन को मदद के निर्देश दिए गए हैं।
  • संवेदनहीन अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: मदरसा बोर्ड पोर्टल हुआ लाँच, देनी होगी सभी जानकारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें