देश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून समेत नेपाल में हो रही भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों को बाढ़ में डुबो दिया है, जिसके चलते सूबे में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होकर राहत कैम्पों में शरण लेने को मजबूर हैं। वहीँ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई और जमीनी निरीक्षण कर चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 19 अगस्त को सूबे के एक और बाढ़ग्रस्त जिले का दौरा(yogi maharajganj visit) करेंगे।

महाराजगंज का हवाई और जमीनी निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi maharajganj visit):

  • सूबे के अधिकांश जिले किसी न किसी प्रकार से बाढ़ की चपेट में हैं।
  • जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पलायन को मजबूर हैं।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कुल 9 बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा कर चुके हैं।
  • जिसके तहत शनिवार को मुख्यमंत्री योगी महराजगंज जिले का दौरा करेंगे।
  • अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज जिले का हवाई और जमीनी निरीक्षण करेंगे।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 दिन पहले भी जिले का दौरा कर चुके हैं।
  • वहीँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
  • ज्ञात हो कि, अपने पिछले दौरे पर मुख्यमंत्री योगी ने 11 लापरवाह अफसरों को निलंबित किया था।

महराजगंज के 261 गाँव बाढ़ की चपेट में(yogi maharajganj visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महाराजगंज जिले के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी फरेंदा, निचलौल, पनियरा के हालातों का जायजा लेंगे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भी वितरित करेंगे।
  • महराजगंज जिले में रोहिन और राप्ती नदी ने कहर बरपाया हुआ है।
  • गौरतलब है कि, जिले के 261 गाँव बाढ़ की चपेट में हैं।
  • ज्ञात हो कि, पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश के चलते बांधों का पानी छोड़े जाने से भी हालात काफी बदतर हुए हैं।

ये भी पढ़ें: बलरामपुर: संवेदनहीन अफसरों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें