उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 19 सितम्बर को सूबे के मथुरा जिले के दौरे(yogi mathura visit) पर जा रहे हैं, गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी इस साल पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी को मना रही है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे के तहत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर कार्यक्रम में शिरकत(yogi mathura visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा जिले के दौरे पर जा रहे हैं।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
  • ज्ञात हो कि, भाजपा इस साल पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है।
  • जिसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • जहाँ नगला चंद्रभान में मुख्यमंत्री योगी जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के कार्यक्रम(yogi mathura visit):

  • सुबह 10.35 बजे मुख्यमंत्री योगी वृन्दावन के सो सैया हैलीपेड पर उतरेंगे।
  • 10.40 बजे सीएम योगी वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
  • जिसके बाद 11.50 बजे फरह के नगला चन्द्रभान गाँव पहुंचेंगे।
  • जहाँ 12 बजे मुख्यमंत्री योगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
  • दोपहर 1 बजे पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
  • 1.10 बजे से मुख्यमंत्री योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
  • 2.20 बजे फरह से मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
  • सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।

ये भी पढ़ें: रेल हादसा: यही हाल रहा तो ट्रेन में बैठना छोड़ देंगे लोग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें