उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 1 नवम्बर को अपने दूसरे विदेश दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं, गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह विदेश दौरा तीन दिवसीय है, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मॉरिशस के दौरे(yogi mauritius visit) पर जा रहे हैं।
मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ डिनर करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi mauritius visit):
- सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने दूसरे विदेश दौरे पर जा रहे हैं।
- अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं।
- जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
- CM योगी के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव SP गोयल भी गए हैं।
- अपने दौरे के तहत बुधवार की रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवीन्द्र कुमार के साथ डिनर करेंगे।
- गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले म्यांमार देश के दौरे पर गए थे।
183वें अप्रवासी दिवस पर कार्यक्रम में होंगे शामिल(yogi mauritius visit):
- बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दूसरी विदेश यात्रा के तहत रवाना हो चुके हैं।
- जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- गौरतलब है कि, यह 183वां अप्रवासी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
- कार्यक्रम का आयोजन अप्रवासीघाट पर किया गया है।
- इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अप्रवासी दिवस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।