भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे, जिसके तहत उन्होंने अपने दौरे के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई मुद्दों पर बैठक की थी। सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिल्ली रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक(yogi review meeting) का आयोजन किया था, जिसमें योगी सरकार के सभी मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक का आयोजन एनेक्सी में किया गया था।

मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कड़ाई से काम करने के आदेश जारी(yogi review meeting):

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक बुलाई थी।
  • बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे थे।
  • सीएम योगी की बैठक के बाद कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत की।
  • जिसमें उन्होंने बैठक में दिए गए निर्देशों के बारे में बताया।
  • सवास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि, CM ने मुख्य सचिव और DGP को कड़ाई से काम करने के आदेश दिए।

1 हफ्ते का दिया अल्टीमेटम(yogi review meeting):

  • सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने एनेक्सी भवन में बैठक का आयोजन किया था।
  • बैठक में मुख्य सचिव समेत DGP को कड़ाई से काम करने को कहा गया।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने आगे जानकारी दी कि, बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने 1 हफ्ते का अल्टीमेटम दिया।
  • साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, काम नहीं करने वाले अफसरों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को भी दिया अल्टीमेटम(yogi review meeting):

  • सोमवार को हुई सीएम योगी की बैठक की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह दे रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने बताया कि, अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों को भी चेतावनी दी।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, सीएम योगी ने मंत्रियों से दोबारा मौका न मिलने की बात भी कही।

अफसरों से काम करवाएं(yogi review meeting):

  • स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि, मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से कहा कि, अफसरों से काम करवाएं।
  • उन्होंने आगे बताया कि, सरकार की पॉलिसी को बेहतर तरीके से लागू करने का काम किया जाये।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने सभी मंत्रियों से उनके विभाग के लंबित कार्यों की लिस्ट मांगी है।
  • बैठक में सभी मंत्रियों से लक्ष्य बनाकर काम करने को कहा गया।
  • नीचे के अफसरों तक सरकार का सन्देश देने को कहा गया है।
  • साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, अभी तक अफसरों को कई मौके दिए गए लेकिन अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 150 दिनों में योगी सरकार की 19वीं कैबिनेट मीटिंग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें