अविवाहित बेटी को भी संपत्ति में बेटे के बराबर हक देने से जुड़े राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति दे दी है। जिसे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने सराहनीय और स्वागत योग्य कदम बताया है। कहा कि इसके लिए जल्द ही राजस्व संहिता-2006 के प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा।
डाॅ0 चन्द्रमोहन ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओं-बेटियों के प्रति सम्मान और सहानुभूति की भावना रखती है। इसी भावना को केंद्र में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं के हितों के लिए नए-नए कदम उठा रही है। कहा कि महिलाओं के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ‘‘पिंक महिला एसी बसें‘‘ चलाने जा रहा है। इन महिला एक्सप्रेस बसों में यात्रियों की सहायता के लिए निगम के ही महिला कर्मियों को प्रशिक्षित करके आदि शक्तिदल बनाया जाएगा। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’‘ शुरू की है। इस योजना के तहत कन्या को आर्थिक मदद भी दी जा रही है।
कहा कि गरीब गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए भी राज्य सरकार संवेदनशील है। इसके लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना में गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। यह पहली बार है कि प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर महिलाओं, बेटियों को केंद्र में रख कर इनके लिए योजनाओं का निर्माण कर रही है। यह क्रम निरंतर जारी भी रहेगा।

महिलाओं के लिए चलाई जाएगी पिंक एसी बस

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने बताया कि योगी सरकार ने महिलाओं के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए पिंक एसी बस चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ‘‘पिंक महिला एसी बसें‘‘ चलाई जाएंगी। इन बसों में सिर्फ महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी। इन महिला एक्सप्रेस बसों में यात्रियों की सहायता के लिए निगम के ही महिला कर्मियों को प्रशिक्षित करके आदि शक्तिदल बनाया जाएगा।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें