सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ शनिवार की सुबह से ही अखिलेश यादव के समर्थक पार्टी कार्यालय पर नारेबाजी कर रहे थे।

युवक का आत्मदाह का प्रयास:

  • सपा प्रमुख के फैसले के खिलाफ शनिवार को पार्टी के यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।
  • इसी क्रम में एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • जिससे मौके पर हडकंप की स्थिति बन गयी।

मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था युवक:

  • शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया।
  • यह घटना गौतमपल्ली थानाक्षेत्र की है।
  • युवक किसी समस्या से परेशान था और पुलिस द्वारा भी उसकी मदद नहीं की जा रही थी।
  • आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक मुख्यमंत्री से मिलना चाहता था।
  • मदद न मिलने के चलते हताशा में ये कदम उठाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें