उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बर्रा थानाक्षेत्र में एक युवक का शव उसी के घर पर मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के भेज दिया। युवक की आंख फूटने व सिर से खून निकलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में काफी तनावपूर्ण माहौल है।

हत्या की जता रहे आशंका :

जानकारी के अनुसार, कच्ची बस्ती मायापुरम के रहने वाला सुनील गौतम (22) मजदूरी करता था और पास में ही पिता अशोक गौतम परिवार के साथ रहता था। अशोक के मुताबिक, सुनील साथी मनोज के साथ मजदूरी करता था और गुरूवार को सुबह जब मनोज उसे लेने आया तो कमरे का दरवाजा खुला था। जब वह अंदर गया तो सुनील का शव देख भौचक्का रहा गया और हम लोगों को जानकारी दी। उसने बताया कि सुनील की आंख फूटी हुई थी और सिर पर गहरे घाव के निशान है। इसके साथ ही कमरे में खून बहा हुआ है जिससे पूरी संभावना है कि उसकी हत्या की गयी है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किये और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार से अलग रहता था युवक :

मृतक युवक के साथी मनोज ने बताया कि सुनील जब छह माह का था तब उसकी मां शारदा की मौत हो गयी थी। इसके बाद अशोक ने ममता से दूसरी शादी कर ली और उससे भी अशोक के एक ही लड़का है। सौतेली मां से झगड़ा होने के चलते वह पास में किराए पर रहता था। मनोज ने बताया कि सुनील की किसी से भी लड़ाई नहीं थी जिसके चलते अभी थाने में तहरीर नहीं दी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। फिलहाल हत्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता और जांच की जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें