राजधानी के पारा (para thana) इलाके में बढ़ रहा अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले महीने हुई ताबड़तोड़ कई हत्याओं के बाद भी इलाके में अपराध नहीं रुक रहा है। रविवार को फिर इसी थानाक्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • युवक का शव ईंट भट्ठे के पास फेंक दिया गया।
  • रविवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
  • थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी।

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन बेसमेंट की मिट्टी फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल!

क्या है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे पारा थाना क्षेत्र के मायापुरम प्लाई फैक्ट्री के निकट ईंट भट्ठे के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
  • सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची।
  • पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के सिर से खून बह रहा था।
  • ऐसा लग रहा था कि उसकी गोली मारकर हत्या करके शव को वहां फेंका गया है।
  • थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक हाफ पैंट और सफेद बनियान पहने था।
  • उसके सिर में चोट का घाव है।
  • ऐसा लगता है कि उसकी हत्या करके शव फेंका गया है।
  • मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष लग रही है।
  • फिलहाल अभी पहचान नहीं हो पाई है।
  • मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगी।
  • हालांकि इस हत्या की घटना ने राजधानी की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से दो मजदूर दबकर घायल!

पारा में नहीं थम रहा अपराध

  • अभी पिछले महीने में 9 मई को पारा इलाके में दो सगी बहनों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
  • इसके बाद 11 मई को एक टेंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • पुलिस ने इस मामले भी आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेजा था।
  • इसके अलावा इस क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें भी हो चुकी हैं।
  • यहां के निवासियों का कहना है कि पुलिस की गस्त ना करने की वजह से अपराध बढ़ रहा है।
  • बता दें की अभी पिछले दिनों आईजी रेंज लखनऊ जयनारायण सिंह ने पारा थाना का औचक निरीक्षण किया था।
  • यहां वर्षों से जमे बैठे 50 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत गिरी, 12 की मौत 100 मजदूर मलबे में दबे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें