लखनऊ-महोत्सव में का आज 6वां दिन है। बुधवार को लखनऊ-महोत्सव में कई प्रोगार्मों का आयोजन किया गया। जहाँ पर यहाँ के स्थानीय कलाकारों ने अपने प्रस्तुति दी। लखनऊ महोत्सव में बच्चों ने खूब मस्ती की तो युवतियों ने जमकर खरीददारी भी की। आज के दिन स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पिछली साल की अपेक्षा इस साल के लखनऊ महोत्सव में भीड़ कम देखने को मिल रही है। जहाँ इसका मुख्य कारण नोटबंदी भी मानी जा सकती है।

[ultimate_gallery id=”32575″]

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम ड्रोन से रखी जा रही है नजर:

  • लखनऊ महोत्सव में ड्रोन से पूरे कैंपस पर नजर रखी जा रही है।
  • कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात है।
  • पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की कोशिश की जा रही है।
  • काफी हद तक लोग सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये।
  • वहीँ दुसरी तरफ चरखी और मौत का कुंआ भी भीड़ जुटाने में कामयाब रहा है।
  • जैसे-जैसे महोत्सव बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की रूचि बढ़ते जा रही है।
  • फूड स्टॉल भी काफी हद तक सज चूके हैं।
  • लोग अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं।
  • राजस्थान की स्पेशल कचौड़ी सभी को पसंद आ रही है।
  • एक-दो दिन में पूरा कैंपस स्टॉल से भर जाएगा, ऐसा महोत्सव प्रबंधन का कहना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें