यमुना स्नान के दौरान डूबा युवक, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

मथुरा-

धर्म नगरी वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी सामने आया है। जहां चामुंडा घाट के समीप एक युवक यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाला युवक परशुराम कालोनी पलवल निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार रोहित मंगलवार रात्रि को चार-पांच अन्य लोगों के साथ वृंदावन में चामुंडा मंदिर के समीप हरियाणा कुटीर आश्रम में गुरु पूजन के लिए आया था। बुधवार सुबह इन लोगों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा की। इसके बाद यमुना स्नान की इच्छा होने पर चामुंडा घाट के समीप पहुंच गए और यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान रोहित अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ही अद्धा चौकी पुलिस एवं गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से यमुना में रोहित की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

Report -Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें