Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यमुना स्नान के दौरान डूबा युवक, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग।

Youth drowned during the Yamuna bath

Youth drowned during the Yamuna bath

यमुना स्नान के दौरान डूबा युवक, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

मथुरा-

धर्म नगरी वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान लोगों के डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को भी सामने आया है। जहां चामुंडा घाट के समीप एक युवक यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। डूबने वाला युवक परशुराम कालोनी पलवल निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार बताया गया है। परिजनों के अनुसार रोहित मंगलवार रात्रि को चार-पांच अन्य लोगों के साथ वृंदावन में चामुंडा मंदिर के समीप हरियाणा कुटीर आश्रम में गुरु पूजन के लिए आया था। बुधवार सुबह इन लोगों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा की। इसके बाद यमुना स्नान की इच्छा होने पर चामुंडा घाट के समीप पहुंच गए और यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान रोहित अचानक गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ही अद्धा चौकी पुलिस एवं गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से यमुना में रोहित की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

Report -Jay

Related posts

स्वर्णभूमि फाउंडेशन ने गरीबों को बांटे 251 जोड़ी कपड़े और 251 कंबल

Sudhir Kumar
6 years ago

तस्वीरें :राजधानी के सबसे वीआईपी इलाके में ये है स्वच्छता का हाल!

Mohammad Zahid
8 years ago

उन्नाव मामले पर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का बयान- 15 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब प्रदेश में सत्ता धारी पार्टी के विधायक औऱ परिवार के उपर आरोप लगा है तत्काल, योगी सरकार उसपर एक्शन लेते हुए बड़ी तत्परता से उनकी गिरफ्तारी हुई, संतकबीरनगर लोक सभा से बीजेपी सांसद हैं शरद त्रिपाठी.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version