मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और युवराज राहुल गांधी के संयुक्त रोड-शो में एक तस्वीर सबसे अलग दिखी। यह तस्वीर थी अखिलेश के प्रेम की।

  • अखिलेश से यूपी के युवा इतने प्रेरित दिखे कि पूरे रोड-शो में छात्र सभा के पदाधिकारी कौशल यादव,
  • करुणेश द्विवेदी, त्रिशूलधारी सिंह की मौजूदगी में यह कार्यकर्ता अखिलेश के रंग में नजर आये।
  • इन युवाओं का जोश देखते हुए सबकी निगाहें इन पर आकर एक बार रुक जरूर जा रहीं थीं।

गठबंधन से भाजपा को होगा नुकसान

  • बाराबंकी से आये नदीम का कहना है कि भाजपा दावे चाहें जितना कर ले लेकिन उसे इस बार वोट कतई नहीं मिलने वाला।
  • जनता काफी जागरूक हो गई है वह बहकावे में बिल्कुल नहीं आने वाली। पीजीआई से आये मोहित ने कहा कि अखिलेश भैया का ‘काम बोलता है’।
  • भाजपा ने यूपी में क्या किया, नोटबंदी करके लोगों को ही लाइन में खड़ा कर दिया। कारोबारियों का व्यापार चौपट कर दिया।
  • आशियाना से आये अनुराग ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सपा के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक चुनावी घोषणापत्र के मुद्दों को अपने घोषणापत्र में शामिल किया है।
  • लेकिन इससे भाजपा का भला नहीं होने वाला है, इस बार सपा और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएंगे।
  • पश्चिमी यूपी से आये वसीम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हर जगह अखिलेश की ही चर्चा हो रही है। जनता अखिलेश भैया के इंतजार में है, चुनाव चिह्न उनके पक्ष में आते ही पश्चिमी यूपी के लोग बहुत खुश थे।
  • कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा के पाले में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।
  • ‘साइकल’ का हैंडल इधर-उधर हो सकता है, लेकिन अब ‘हाथ’ भी साथ आ गया है।
  • अब तो साइकल बिल्कुल सही चलेगी, पैडल तो सबसे तेज अखिलेश भैया ही मार रहे हैं।
  • फिलहाल पूरे रोड-शो में युवाओं के साथ हजारों की भीड़ में काफी जोश दिखा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें