भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ आजमगढ़ में परिवर्तन यात्रा के तहत रैली को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।

यूपी की बिगड़ी कानून-व्यवस्था सपा की देन:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सपा को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के लिए समाजवादी सरकार जिम्मेदार है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, युवाओं के पलायन के लिए सपा और बसपा जिम्मेदार हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, उत्तर प्रदेश की चिंता उन लोगों को नहीं है।
  • अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान शिवपाल और अखिलेश पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, चाचा-भतीजा मिलकर राज्य में भू-माफियाओं और गुंडों को संरक्षण देते हैं।
  • वहीँ अमित शाह ने अखिलेश और बहनजी को लेकर कहा कि, किसी को यूपी की चिंता नहीं है।

उखाड़ कर फेंक दें समाजवादी सरकार को:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगे कहा कि, समाजवादी सरकार गुंडों की सरकार है।
  • साथ ही रैली में आये लोगों से अपील करते हुए शाह ने कहा कि, उखाड़ कर फेंक दो समाजवादी सरकार को।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी का विकास तभी होगा जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें