Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता हुए “आप” यूथ विंग में शामिल

yuvjan sabha workers

yuvjan sabha workers

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश का दौरा कर अपने संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव पिछले 2 चुनावों में मिली सपा को हार से काफी सावधान हैं और 2019 की तैयारियां तेजी से कर रहे हैं। इस बीच सपा के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

अखिलेश ने शुरू की 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को लगातार 2 चुनावों में मिली करारी शिकस्त से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव काफी हैरान हैं। वे खुद अब पदाधिकारियों को 2019 के चुनाव रणनीति संबंधी निर्देश दे रहे हैं और हर जिले में जाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से खुद मुलाकात कर रहे हैं। अखिलेश यादव जानते हैं कि 2019 में भाजपा को हराना है तो बूथ लेवल पर जाकर सपा को मजबूत करना होगा। इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। सपा का कुनबा जुटना ज्यादा बड़ा और मजबूत होगा, चुनावों में उतना ही अधिक फायदा होगा। अखिलेश यादव ने अब कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा करना भी शुरू कर दिया है।

युवजन सभा के पदाधिकारियों ने छोड़ी सपा :

समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य है, युवा खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा चुनाव के समय युवाओं को सपने दिखाकर उनका वोट प्राप्त कर लेते हैं। चुनाव जीतने के बाद युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दों पर कोई बात नहीं करते हैं। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ी हुई है। बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर और युवाओं के तरक्की के लिए आम आदमी पार्टी की यूथ विंग उनके लिए संघर्ष करती रहेगी। सपा युवजन सभा से आये हुए साथियों से आप यूथ विंग और मजबूत होगी।

 

ये भी पढ़ें : नोवेल्टी सिनेमा हॉल में घुसकर हिन्दू सेना का प्रदर्शन, पद्मावत न लगाने की दी चेतावनी

Related posts

इस नगर पंचायत अध्यक्ष ने उम्र छिपाकर लड़ा चुनाव

Sudhir Kumar
7 years ago

इलाहाबाद इफ्कों प्लांटः पॉवर लिफ्ट में दबकर ज्वाइंट जीएम की मौत!

Rupesh Rawat
8 years ago

नरही क्षेत्र से मृतक बंटू यादव की पत्नी दुर्गेश नंदनी बनीं सभासद

Ashutosh Srivastava
8 years ago
Exit mobile version