मुस्लिमों पर विवादित बयान देकर एक बार चर्चा में आए उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर सपा नेता ने टिप्पणी की है। सपा नेता ने कहा कि साक्षी महाराज की जीभ काट दी जाए, तो वह सुधर जाएंगे।

साक्षी महाराज पर हमला :

  • समाजवादी पार्टी विधायक जमीर उल्ला खान ने साक्षी महाराज पर जाति विशेष के लिए टिप्पणी करने के लिए हमला किया है।
  • उन्होंने साक्षी महाराज को जीभ काटने की धमकी दी।

  • जमीर उल्ला खान ने खुद भी विवादित बयान देते हुए साक्षी महाराज पर हमला बोला।
  • उन्होंने कह कि साक्षी महाराज की जीभ काट दी जाए,
  • तो सुधर जाएंगे।
  • जमीर उल्ला खान ने कहा, साक्षी महाराज सुबह से ही शराब पी लेते है।
  • इसलिए उन्हें बोलने से पहले होश नहीं रहता कि वह क्या बोल रहे हैं।

यह है पूरा मामला :

  • दरअसल शुक्रवार को मेरठ के शनिधाम मंदिर में एक संत समागम का आयोजन किया गया था।
  • इसमें उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज भी पहुंचे थे।
  • साक्षी महाराज ने वहां पर समाजवादी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
  • साथ  ही मुस्लिमों को बच्चा पैदा करने की मशीन करार दे डाला उन्होंने कहा कि हिंदू घटा तो देश बटा।
  • साथ ही प्रदेश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका जिम्मेदार हिंदू नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि मुस्लिम 4 बीवी रखकर 40 बच्चे पैदा करते हैं,
  • वहीं उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर भी टिप्पणी की थी।
  • इसके बाद चुनाव आयोग ने डीएम से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी।
  • त्वरित कार्रवाई करते हुए, डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए।
  • इसके बाद एडीएम की शिकायत पर सदर थाने में सांसद साक्षी महाराज पर केस दर्ज किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें