[nextpage title=”viral” ]

बीते दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले हुए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के समय सपा कार्यकर्ताओं पर औरैया में हुए लाठीचार्ज के सिलसिले में अखिलेश यादव औरैया जा रहे थे। मगर उन्नाव में ही अखिलेश को हिरासत में लेकर वापस कर दिया गया था। अब औरैया में हुए चुनाव का परिणाम (election results auraiya) भी आ चुका है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

औरैया में हारी सपा (election results auraiya) :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से औरैया के लिए निकले हुए थे।
  • मगर उन्नाव पहुँचते ही पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया था।
  • अखिलेश को गिरफ्तार कर पुलिस ने नवाबगंज के गेस्टहाउस में रखा हुआ था।
  • अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।
  • पूरे उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अखिलेश की गिरफ्तारी का विरोध किया था।
  • दरअसल अखिलेश यादव औरैया में सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के सिलसिले में जा रहे थे।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में बहस हुई थी।
  • इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर पूर्व संसद प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें, मुलायम की इस ‘करीबी’ ने किया करोड़ों का ‘कारनामा’

  • अपनी पार्टी के नेता से मिलने के लिए ही अखिलेश यादव लखनऊ से निकले हुए थे।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे भी अब सामने आ चुके हैं।
  • यहाँ पर समाजवादी पार्टी को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
  • औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अब दीपू सिंह काबिज हो गए हैं।
  • कौशांबी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
  • उन्होंने भाजपा की मधुपति को एकतरफा वोटों से हराया है।
  • बता दें कि कौशांबी यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या का गृह जनपद भी है।
  • हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की ओमवती यादव जीत गयी हैं।
  • संतकबीर नगर में भाजपा की नीनादेवी ने जीत दर्ज की है।
  • इसके अलावा गाजीपुर में समाजवादी प्रत्याशी की जीत हुई है।
  • गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट वीरेन्द्र यादव के विधायक बनने के कारण रिक्त थी।
  • उसी सीट पर उपचुनाव हुआ जिसमें समाजवादी पार्टी ने अपनी सीट बरकरार रखी।
  • जीत की जानकारी होते ही समाजवादियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
  • जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद आशा देवी के पति ने मीडिया से बातचीत की।
  • उन्होंने कहा कि हम अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान कोई भेदभाव नहीं करेंगे।
  • सबको एक नजर से देखने का काम करेंगे।
  • आशा देवी ने भी कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे।
  • किसी के साथ भेदभाव नहीं करूंगी और विकास मेरा मुद्दा रहेगा।

ये भी पढ़ें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर असद्दुदीन ओवैसी ने दिया ‘बड़ा बयान’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें