मेरठ पुलिस का सरदर्द बने 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मोनू जाट और उसके साथी नितिन को सोनीपत पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोनू और नितिन दोनों ही सोनीपत में अपने एक साथी के साथ किराए के कमरे में छिपे हुए थे। मोनू और नितिन पुलिस एनकाउंटर के डर से हरियाणा की सीमा में पहुंच गए थें। आज सोनीपत की एसआइटी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

  • मोनू जाट की गिरफ्तारी के पीछे उधम सिंह के शूटरों की सांठ-गांठ मानी जा रही है।
  • बता दें कि मोनू कुख्यात उधम सिंह के गैंग  का शूटर रहा है।
  • बताया जा रहा है कि जिस मकान से मोनू को पकड़ा गया है वह उधम सिंह के शूटरों ने किराए पर लिया था।
  • मोनू और नितिन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम हरियाणा के लिए रवाना हो गई है।
  • वहीं, मोनू की गिरफ्तारी की होने के बाद शुक्रवार देर रात रोहटा से पुलिस बल हटा लिया गया है।

कौन है मोनू जाट ?

  • मोनू जाट अब तक 12 हत्याएं कर चुका है।
  • 50 हज़ार के इनामी बदमाश है।
  • कुख्यात मोनू को पकड़ने के लिये पूरी मेरठ पुलिस लगी हुई है।
  • मेरठ पुलिस के अलावा एसटीएफ व अन्य दो जिलों की पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई है।
  • गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में भारी दहशत।

पैसे की तंगी के कारण लॉ स्टूडेंट बन गई सेक्स वर्कर

मोनू ने किया था एक और कत्ल का ऐलानः

  • मोनू जाट ने शुक्रवार को गांव में एक और कत्ल का ऐलान किया था।
  • इसी के चलते गुरुवार से ही गांव में पुलिस फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई थी।
  • शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रोहटा गांव के चार ग्रामीणों ने मोनू जाट को मढ़ी गांव के जंगल में रिड़कू कश्यप की टयूबवेल के पास गैंग के साथ देखा था।
  • सूचना के बाद सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह और रोहटा एसओ सुरेंद्र भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
  • पुलिस ने मोनू की तलाश मे आस-पास के ईख के खेतों में भी कई घंटे काबिंग की लेकिन मोनू हाथ नहीं आया।

मोनू जाट की दहशत से सदमे में हैं मेरठ पुलिसकर्मी, माँग रहे हैं छुट्टी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें