भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार 29 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जिस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ पहुंचेंगे। अमित शाह लखनऊ में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक का विमोचन करेंगे:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं।
  • अमित शाह यहाँ एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
  • ज्ञात हो कि, यह पुस्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर लिखी गयी है।

परिवर्तन महारैली की तैयारियों की समीक्षा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को लखनऊ के दौरे पर हैं।
  • जहाँ अमित शाह भाजपा की लखनऊ में होने वाली परिवर्तन महारैली की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, परिवर्तन महारैली 2 जनवरी को आयोजित की गयी है, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी रहेगी नजर:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।
  • इस दौरान अमित शाह लखनऊ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी गयी पुस्तक का विमोचन करेंगे।
  • इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के तहत पार्टी कार्यालय में बैठक भी कर सकते हैं।
  • ज्ञात हो कि, यूपी के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।
  • ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कैरियर मेडिकल कॉलेज में जटिल रोगों का आपरेशन शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें