उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण शनिवार 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में सोमवार 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूबे के लखीमपुर जिले में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

बड़ी संख्या में आने के लिए शुक्रिया:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री सोमवार को लखीमपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, रैली में बड़ी संख्या में आने के लिए सभी का शुक्रिया।

कई बार सपा-बसपा को मौका:

  • सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखीमपुर के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, आपने कई बार बसपा की और सपा की सरकार देख ली है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 2017 का चुनाव बदलाव का चुनाव है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

कोई भी पार्टी यूपी में बदलाव नहीं लाई:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, कोई भी पार्टी यूपी में बदलाव नहीं ला पाई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा-बसपा हर परीक्षा में फेल हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें