[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बाद से ही समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पहले मंत्रिमंडल से शिवपाल यादव को हटाया और इसके बाद अधिवेशन बुलाकर मुलायम को हटाते हुए खुद ही सपा के अध्यक्ष बन गए। आज लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की एक बैठक बुलाई गयी थी जिसके अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हैं। मगर इस बैठक में अखिलेश यादव नहीं पहुँचें जिस पर सपा नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान (shivpal yadav statement over akhilesh yadav) दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

व्यस्त होंगे तभी नहीं आये अखिलेश :

  • समाजवादी पार्टी में इन दिनों कुछ भी पहले जैसा नहीं रह गया है।
  • यूपी विधानसभा चुनावों के पहले ही समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध शुरू हो गया था।
  • इसके खामियाजा सपा को चुनाव में मिला और उसकी सीटें 225 से कम होकर 47 हो गयीं थी।
  • साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुलायम को हटकर खुद अखिलेश यादव काबिज हो गए थे।
  • मगर अब एक बार फिर से समाजवादी पार्टी में जंग शुरू होती दिखाई दे रही है।
  • आज लखनऊ में राममनोहर लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गयी थी।
  • इस ट्रस्ट में शिवपाल यादव, अखिलेश यादव यादव और रामगोपाल यादव बतौर सदस्य जुड़े हुए हैं।
  • लखनऊ स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में ये बैठक आयोजित की गयी थी।

ये भी पढ़ें, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हुआ ‘बड़ा फैसला’!

  • शिवपाल यादव और मुलायम सिंह यादव इस बैठक में शामिल हुए थे।
  • मगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बैठक में नहीं पहुँचें थे।
  • अखिलेश यादव के न आने पर अब शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दे दिया है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश को इस बैठक के बारे में पहले ही सूचना दे दी गयी थी।
  • मगर कहीं पर व्यस्त होंगे तभी इस बैठक में नहीं पहुँच पायें हैं।
  • उन्होंने कहा कि पार्टी को एक करके मजबूत करने पर हम लोग विचार कर रहे हैं।
  • शिवपाल ने कहा कि हम लोग आपस में बैठकर लगातार इस मुद्दे पर चर्चा कर रहें हैं।

ये भी पढ़ें, सीएम योगी के समर्थन में आये शिवपाल यादव और कहा….

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें