उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को नए मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन में यूपी पुलिस की डायल 100 योजना के तहत नए एप्प और लोगो का अनावरण किया, जिसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

विरोधी बताएं इससे बेहतर सिस्टम हो अगर:

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डायल 100 योजना को प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण योजना बताया।
  • मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि, विरोधी दल प्रदेश में कानून-व्यवस्था नहीं होने की बात करते हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए सीएम ने कहा कि, समाजवादी लोग पुलिस और पब्लिक को सिस्टम दे रहे हैं।
  • वहीँ उन्होंने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए हमला किया।
  • सीएम ने कहा कि, विरोधी बताएं कि, अगर इससे बेहतर सिस्टम हो तो?

कानून-व्यवस्था पर विरोधी रहते हैं मुखर:

  • गौरतलब है कि, सपा सरकार अपनी लचर कानून-व्यवस्था के चलते हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहते हैं।
  • वहीँ कई आंकड़े जमा करने वाली संस्थाओं ने भी सपा सरकार में प्रदेश के भीतर वारदातों के बढ़ने का जिक्र किया था।

विकास योजनाओं को जमीन पर उतारा:

  • सीएम अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, सपा सरकार ने विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारा है।
  • उन्होंने आगे बताया कि, डायल 100 नक़ल दूसरे राज्य कर रहे हैं।
  • वहीँ व्यंग्य के लहजे में सीएम ने कहा कि, लोक भवन को छोड़ना न पड़े, यहाँ समाजवादियों का कब्ज़ा रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें