बीते दिनों कश्मीर हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत पर अभिनेता ओम पुरी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उनकी इस हरकत के बाद पूरे देश में उनकी निंदा हुई थी। अब लखनऊ के थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी गयी है।

लखनऊ के वकीलों ने दी तहरीर :

  • कश्मीर में आतंकी हमलों में शहीद जवानों की शहादत पर विवादित बयान देने वाले ओम पुरी अब बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे है।
  • उनके खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी गई है।
  • यह तहरीर राजधानी के वकीलों की तरफ से दी गई है।
  • इसमें उन पर आरोप लगाया गया है कि ओम पुरी ने हमारे शहीद सैनिकों का अपमान किया है।
  • इसके अलावा आगरा शहर में भी सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष ढल ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है।
  • गौरतलब है कि ओम पुरी ने शहीद नितिन की शहादत पर कहा था कि किसने कहा था उसे फौज में जाने के लिए।

यह भी पढ़े : ओम पुरी के विवादित बयान पर भड़का शहीद नितिन यादव का परिवार !

क्‍या कहना है स्थानीय पुलिस का ?

  • एसओ विभूतिखंड ने इस पूरे मामले पर बताया कि विवादित बयानों की सीडी अभी तक वकीलों ने उपलब्ध नहीं कराई है।
  • सीडी उपलब्ध कराने के बाद उसकी जांच कर अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
  • ओम पुरी के इस बयान की सभी तरफ से निंदा हुई थी।
  • शिवपाल यादव ने ओम पुरी के बयान को शर्मनाक बताते हुए उन्हें गद्दार घोषित कर दिया।
  • ओम पुरी के अच्छे दोस्त और अभिनेता ओम पुरी ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है।
  • अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि देश के सैनिक के बारे में आपकी बात सुनकर बहुत दुख हुआ।

यह भी पढ़े : सीएम अखिलेश ने दी उत्तर प्रदेश को एक और सौगात !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें