आगामी पंजाब चुनावों के लिए पंजाब की राजनीति गरमाती नजर आ रही है.कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पंजाब में रैली को संबोधित करके कांग्रेस का परचम लहराया वहीँ अब भाजपा के लिए प्रधानमन्त्री मोदी एक रैली को संबोधित करने जालंधर पहुंचे हैं.पंजाब चुनावों के लिए भाजपा और अकाली दल का गठ जोड़ है.

प्रकाश सिंह बादल का कांग्रेस पर तीखे बोल

  • प्रधानमन्त्री मोदी के जालन्धर पहुँचने पर पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल ने सर्वप्रथम सबोधित किया.
  • अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया.
  • उन्होंने बोला कांग्रेस का पंजाब में शासन में आने की डिवाइड एंड रूल की पालिसी है.
  • प्रकाश सिंह बादल ने अपने संबोधन में प्रधानमन्त्री मोदी का धन्यवाद किया.
  • पंजाब के विकास के लिए कार्यरत और पंजाब को प्यार देने के लिए मुख्यमंत्री ने धन्यवाद किया.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें