भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, अपने दौरे के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सूबे के 3 जिलों का दौरा किया था। जिसमें लखनऊ, सीतापुर और अमेठी जिले शामिल थे। अमित शाह सबसे पहले अमेठी जिले के दौरे पर निकले थे, जहाँ उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया था। अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। जनसभा के संबोधन के दौरान भाजपा के तीनों दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर जमकर हमला बोला था। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने भी अमित शाह को घेरना शुरू कर दिया है, जिसकी शुरुआत मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा(mukul sangma) ने की है।
राहुल गाँधी को व्यर्थ विचलित करने की कोशिश(mukul sangma):
- मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अमेठी दौरे पर सवाल उठाये हैं।
- मुकुल संगमा का कहना है कि, भाजपा अध्यक्ष, यूपी के मुख्यमंत्री और,
- स्मृति ईरानी अपना समय अमेठी में राहुल को निशाना बनाने में लगा रहे हैं।
- साथ ही उन्होंने पूछा कि, क्या यह व्यर्थ की कोशिश नहीं है राहुल गाँधी को विचलित करने की?
- साथ ही मुकुल संगमा ने राहुल गाँधी के गुजरात दौरे और उससे बौखलाई भाजपा के बारे में बात की।
आम आदमी की समस्याओं के लिए लड़ रहे आदमी के खिलाफ भाजपा की घेराबंदी(mukul sangma):
- मुकुल संगमा ने कहा कि, जो व्यक्ति आम जनों की समस्याओं और मुद्दों को उठा रहा है,
- उसके खिलाफ भाजपा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री समेत सभी घेराबंदी कर रहे हैं।
- गौरतलब है कि, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत देश को दो शीर्ष पार्टियों में खींचातानी शुरू हो गयी है।
भाजपा पर गुजरात जीतने का दबाव(mukul sangma):
- मंगलवार को अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी और स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गाँधी पर हमला बोला था।
- जिसके बाद मुकुल संगमा ने इसे राहुल गाँधी को रोकने की भाजपा की व्यर्थ कोशिश बताया।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, राहुल गाँधी जो आम समस्याओं, महंगाई, सुरक्षा, किसान आदि मुद्दों को उठा रहे हैं, जिससे भाजपा घबरा गयी है।
- वहीँ राहुल गाँधी मौजूदा समय में गुजरात के दौरे पर हैं।
- वहीँ ऐसा भी माना जा रहा है कि, गुजरात में चुनाव और जीत को लेकर भाजपा काफी दबाव में नजर आ रही है।
पीएम मोदी कर रहे हैं जल्द दौरे(mukul sangma):
- गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री मोदी भी बीते कुछ समय से जल्दी-जल्दी राज्य का दौरा कर रहे हैं।
- जिसका कारण यह हो सकता है कि, गुजरात को एक प्रकार से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।
- वहीँ भाजपा लगभग सभी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा प्रदर्शन करती आई है।
- लेकिन हाल ही में मोदी सरकार की कई नीतियों की काफी आलोचना की गयी है।
- जिसे भाजपा के विरोधी दल पूरी तरह से भुनाने में लगे हुए हैं।
- राहुल गाँधी बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल समेत आम समस्याओं को उठा रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्रियों का जमावड़ा(mukul sangma):
- गुजरात राज्य के विधानसभा चुनाव होने के चलते भाजपा और कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गयी है।
- एक और जहाँ कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुजरात में जनसभाएं कर रहे हैं,
- वहीँ पीएम मोदी भी लगातार छोटे-छोटे अंतरालों पर गुजरात के दौरे कर रहे हैं।
- साथ ही पीएम मोदी गुजरात को कई नयी योजनायें भी दे चुके हैं।
- इतना ही नहीं गुजरात में केन्द्रीय मंत्रियों का जमावड़ा भी लगा रहता है।
- प्रत्येक दिन केंद्र सरकार का कोई न कोई मंत्री गुजरात के दौरे पर रहता है।
राहुल भाजपा के गढ़ में, भाजपा राहुल के गढ़ में(mukul sangma):
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी मौजूदा समय में गुजरात जो कि, भाजपा का गढ़ है, वहां मौजूद हैं।
- इस दौरान राहुल गाँधी लगातार भाजपा को उसी के गढ़ में घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
- इसी के चलते भाजपा ने भी राहुल गाँधी के गढ़ अमेठी में उन्हें घेरने की कोशिश की थी।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में 10 बजे के बाद पढ़ाने आते हैं अध्यापक
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार