प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थान मध्य प्रदेश के भाबरा पहुंचे, इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
‘आजादी 70, याद करो कुर्बानी’:
- पीएम नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के भाबरा गांव पहुंचे, जो महान क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली है।
- इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
- इस दौरान पीएम मोदी ने भाबरा से अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की जयंती पर ‘आजादी 70, याद करो कुर्बानी’ अभियान शुरू किया।
- अभियान की शुरुआत के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए जान की बाजी लगा दी।
- उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, उन वीर सपूतों ने अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया।
- उन्होंने कहा कि, देश में बहुत से लोग आजाद भारत में पैदा हुए, लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।
- उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, आप लोग आजादी के दीवानों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी लें।
- उन्होंने आगे कहा कि, इस पावन धरती पर आकर आजाद को नमन करने का सौभाग्य मिला।
- देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों पर उन्होंने कहा कि, सबको देश के लिए मरने का सौभाग्य नहीं मिलता।
- भारत छोड़ो आन्दोलन पर उन्होंने कहा कि, आज ही के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए ललकारा था।
- उन्होंने आगे कहा कि, आजादी देने वाले सभी महापुरुषों को याद करने का दिन है।
- पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, वीरों को आजादी का मतलब पता होता है।
- कश्मीर समस्या पर पीएम ने कहा कि, कश्मीर देशवासियों के लिए स्वर्गभूमि है, कश्मीर में चंद लोग, गुमराह होकर, वहां की महान परंपरा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।
- इसी मुद्दे पर उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि, अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इंसानियत, जम्हूरियत, कश्मीरियत का सिद्धांत अपनाया था।
- उन्होंने कश्मीर समस्या पर आगे बोलते हुए कहा कि, जिन बच्चों के हाथ में लैपटॉप, बॉलीबॉल, क्रिकेट के बैट होना चाहिए, हाथ में किताब होने चाहिए, ऐसे निर्दोष बच्चों के हाथ में पत्थर थमा दिए जाते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार