गुजरात के विधानसभा चुनावों के नतीजे आना शुरू हो चुके हैं जो सभी पार्टियों के लिए हैरान कर देने वाले हैं। (samajwadi party) भारतीय जनता पार्टी ने 22 साल सत्ता में रहने का क्रम बरकरार रखा है और सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। वहीँ इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था जिसके नतीजे सभी को हैरान कर देंगे।

 

मुलायम की बात हुई सच (samajwadi party) :
 
  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को हार कर सत्ता से बाहर होना पड़ा था।
  • वहीँ गुजरात चुनाव की घोषणा के साथ ही समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि जिन 5 सीटों पर हमारा संगठन मजबूत है, वहां पर सपा चुनाव लड़ेगी।
  • इसके अलावा गुजरात चुनाव का प्रथम चरण शुरू होने के पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुजरात गये थे।
  • वहां जाकर उन्होंने सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की और पार्टी के समर्थन में वोट मांगे थे।

सपा को मुंह की खानी पड़ी

  • गुजरात में सपा के 5 सीटों पर चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया था।
  • सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि सभी सीटों पर पार्टी को हार मिलेगी।
  • अब मुलायम की चुनाव नतीजों को लेकर की गयी भविष्यवाणी सच साबित हो गयी है।
  • गुजरात चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गये हैं और अभी तक 1 भी सीट पर न सपा जीती है और न उसे बढ़त मिल पायी है।
  • प्रबल संभावनाएं हैं कि समाजवादी पार्टी को 5 में से 1 सीट पर भी जीत न मिले।
  • अखिलेश यादव ने गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार भी किया था
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें