Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

न फिल्में, न विज्ञापन और न कोई टीवी शो, कैसे चलता है रेखा का खर्च

actress rekha

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रेखा 63 साल की उम्र में अभी भी इतनी खूबसूरत हैं कि देखने वाले उनकी सुंदरता देखकर हैरान रह जाते हैं। रेखा ने अपने बॉलीवुड करियर में अपनी मनमोहक अंदाज, प्रेम संबंधों और प्रशंसकों के बीच लोकप्रियता के साथ दशकों से हिंदी सिनेमा पर राज किया। एक साधारण सी भानुरेखा गणेशन से बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रेखा बनने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। आज के समय में रेखा फिल्मों में नजर नहीं आती फिर भी आखिर उनका खर्च कैसे चलता है, ये सवाल सभी के दिमाग में दौड़ता होगा। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं।

रेखा के इनकम के हैं कई जरिये :

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा वाकई में कई सालों से फ़िल्मों से दूर हैं तो आप गलत हैं। रेखा 1 साल में एक फ़िल्म में तो नज़र आ जाती हैं। रेखा की जल्द ही 2 फ़िल्में आनी वाली हैं। फिल्मों के अलावा, रेखा अपने मुंबई और दक्षिण भारत में स्थित घरों के रेंट से भी अपनी इनकम बनाती हैं।

इसके साथ ही रेखा राज्य सभा सदस्य हैं। रेखा को राज्य सभा सदस्य होने के नाते सैलरी मिलती है। इसके अतिरिक्त रेखा ने अपने करियर के दौरान कुछ बचत तो की होगी। रेखा एक मध्यवर्गीय परिवार से हैं और ऐसे परिवार की आदत ही बचत करना होता है।

अगर आप रेखा की लाइफ स्टाइल देखें तो आप समझ जाएंगे कि वो फ़िज़ूलख़र्ची करना पसंद नहीं करती हैं। रेखा हमेशा उतना ही पैसा ही ख़र्च करती हैं जितनी आवश्यकता होती है। इसके अलावा, रेखा कुछ टीवी शो में ही नज़र आती हैं।

रेखा को अवॉर्ड शो में आने के भी पैसे मिलते हैं। जब भी कोई बड़ा स्टोर या फिर शॉप की ओपनिंग होती है तो अमूमन किसी स्टार को बुलाया जाता है। रेखा भी ज़्यादातर जगहों पर मौजूद रहती हैं।

रेखा को कुछ साल पहले बिहार सरकार ने बिहार का ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। रेखा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सफल रही। रेखा की गिनती आज भी देश की बड़ी एक्ट्रेस में की जाती है।

Related posts

वीडियो: पाकिस्तानी लड़की के इस डांस को भारत में एक दिन में 50 लाख लोगों ने देखा!

Shashank
8 years ago

भारत ने कंगारुओं को हराकर चौथी बार किया अंडर-19 विश्व कप पर कब्ज़ा

Kamal Tiwari
6 years ago

Lucknow High Court verdict : No error in the State Govt. decision on NEET counseling!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version