Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता ने थामा सपा का दामन

bjp leader

bjp leader

2019 के लोकसभा चुनावों की अभी तक घोषणा भी नहीं हुई है और राजनीतिक दलों में भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा और बसपा के गठबंधन होने के बाद से भाजपा में कोहराम मच गया है। यही कारण है कि नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सबसे नेता माने जाने शख्स ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ज्वाइन कर सभी को हैरान कर दिया है। भाजपा को 2019 के पहले ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

मंडल महामंत्री बने ज्वाइन की सपा :

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को करारा झटका लगा है। शाहजहांपुर के भाजपा निगोही मंडल के महामंत्री संतोष मौर्या एवं उनके दर्जनों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा नेता के सपा ज्वाइन करने पर उनका समाजवादी पार्टी के नेताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने भाजपा के निगोही मंडल के महामंत्री संतोष मौर्या समेत उनके समर्थकों को समाजवार्टी पार्टी में शामिल किया। सपा नेता तनवीर ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश व देश में सपा का ही राज आयेगा।

भाजपा पर बोला हमला :

शाहजहांपुर के भाजपा निगोही मंडल के महामंत्री संतोष मौर्या को सपा में ज्वाइन कराने के बाद सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस समय देश भर में भाजपा से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। तनवीर खां ने कहा कि देश व प्रदेश की स्थिति बहुत खराब है। इस समय हर वर्ग के लोग आंदोलन करके सरकार से न्याय मांग रहे हैं।

Related posts

बिग बॉस सीजन 11 के प्रतिभागियों की सूची हुई ‘लीक’!

Shashank
8 years ago

वीडियो: सड़क पर कार से टकराया बच्चा और फिर….

Shashank
8 years ago

Train your mind just in 11 minutes to quit alcoholism!

Shivani Arora
8 years ago
Exit mobile version