भारत अब एक ऐसा परमाणु मिसाइल ईजाद कर रहा है, जिससे पूूरा चीन खाक में मिल जाएगा। बता दें कि भारत चीन को ध्यान में रखते हुए अपने परमाणु हथियारों और देश की परमाणु रणनीति का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है।

यह भी पढ़ें… भारत परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल K4 के सफल परीक्षण की तैयारी में!

वरिष्ठ परमाणु विशेषज्ञों ने दी जानकारी :

  • अमेरिका के दो वरिष्ठ परमाणु विशेषज्ञों ने इस संबंध में जानकारी दी है।
  • कहा भारत चीन को ध्यान में रखते हुए अपने परमाणु हथियारों और रणनीति का लगातार आधुनिकीकरण कर रहा है।
  • कहा कि पहले इसका ध्यान पाकिस्तान पर केन्द्रित था।
  • उन्होंने कहा कि अब माना जा रहा है कि इसका जोर चीन की ओर ज्यादा है।
  • कहा कि भारत का ध्यान पारंपरिक रूप से पाकिस्तान से अपनी सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार विकसित करने पर रहा है।
  • विशेषज्ञों ने दावा किया है कि अब चीन पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि परमाणु आधुनिकीकरण इसका संकेत है कि वह चीन के साथ भविष्य के सामरिक संबंधों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

यह भी पढ़ें… पाक की तरफ से छोटे परमाणु बमों के हमले का खतरा बढ़ा: शिवशंकर मेनन

भारत बना रहा नई मिसाइल :

  • एक पत्रिका के जुलाई अगस्त के अंक में छपे एक लेख में नई मिसाइल का दावा किया गया है।
  • पत्रिका के मुताबिक भारत अब एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो कि दक्षिण भारत के अपने बेस से पूरे चीन को निशाना बना सकती हैं।
  • हॉन्स एम क्रिस्टेंसेन और रॉबर्ट एस नोरिस ने ‘इंडियन न्यूक्यिर फोर्स 2017’ नामक शीर्षक से ेक लिखा है।
  • इसके मुताबिक भारत 150 से 200 परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त प्लूटोनियम बढ़ोत्तरी कर चुका है, लेकिन उसने 120 से 130 परमाणु हथियारों का ही निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें… भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु करार पर हुए हस्ताक्षर !

भारत के पास सात परमाणु सक्षम प्रणाली :

  • दोनों वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भारत के पास सात परमाणु सक्षम प्रणाली हैं।
  • इनमें दो विमान, जमीन से संचालित होने वाली चार बैलेस्टिक मिसाइल है।
  • साथ ही समुद्र से मार करने में सक्षम एक बैलेस्टिक मिसाइल हैं।
  • कहा कम से कम चार और प्रणालियों पर काम चल रहा है, उन्हें तेजी से विकसित किया जा रहा है।
  • उन्होंने बताया कि अलगे दशक तक तैनात होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें… यूएस और रूस ने पकिस्तान की परमाणु धमकी पर दिया भारत का साथ !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें