हमारा राष्ट्रगान जन गण मन है जो बांग्ला भाषा में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखा गया था। आगामी 15 अगस्त को हमारे भारत देश को आज़ाद हुए 70 वर्ष पूरे हो जाएँगे। आमतौर पर हम भारतीय जब भी हमारे राष्ट्रगान (indian national anthem) `जन गण मन` को सुनते है तो उसके सम्मान में शांत खड़े होकर उसका सम्मान करते है। हम सभी के हृदयों में हमारे राष्ट्रगान के प्रति इज्ज़त और प्रेम का भाव है।
वीडियो देखें अगले पेज पर….
https://www.youtube.com/watch?v=EQMSYjZoVc4&feature=youtu.be
सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल (indian national anthem) :
- राष्ट्गान के प्रति यह सम्मान सिर्फ हमारे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशो में भी किया जाता है।
- हावर्ड स्क्वायर में रहने वाली अमेरिकी नागरिक वेरा मेयर ने ग्लास हारमोनिका से राष्ट्रगान बजाया है।
- इसे सुनने वाले सभी लोग मंत्रमुग्ध हो कर उन्हें देखते रह गए।
वीडियो: मिल गई समुद्र में डूबी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी ‘द्वारिका’
- उनकी बजाई धुन इतनी मीठी है कि सुनने वाले के सीधे ह्रदय तक पहुँच कर उसे ठंडक दे रही है।
- वेरा के भारतीय राष्ट्रगान के प्रति जज़्बे को देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।
- उनके जैसे लोग अगर इस पूरी दुनिया में और हो तो कभी भी विश्वयुद्ध जैसी अप्रिय घटना न हो।
वीडियो: गाय को डूबते देख युवक ने दांव पर लगाई अपनी जान
- हमारे देश में हे ऐसे लोग मिल जायेंगे जो अपने ही राष्ट्रगान का सम्मान नहीं करते हैं।
- वहीँ एक विदेशी का भारत के राष्ट्रगान के लिए ऐसा सम्मान सभी को एक संदेश दे रहा है।
- सभी को इस महिला से एक सीख लेनी चाहिए कि किस तरह राष्ट्रगान का सम्मान करें।
- साथ ही इस सम्मान को प्रतिभा में बदल कर पूरी दुनिया को एक संदेश दिया जा सकता है।
- इस महिला का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- महिला का ये वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।