भारत के पिस्टल शूटर जीतू राय को अपने ओलंपिक पदक को जीतने के लिए बैचेन है। उन्होंने दावा किया है कि वह टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक आवश्य दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही वो रियो में सफलता हासिल न कर पाएं हों लेकिन उनका ओलंपिक पदक जीतने का सपना अभी भी जिंदा है।

जीतू राय का लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलंपिक-

  • भारतीय स्टार शूटर जीतू राय ने कहा कि वो ओलंपिक पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा, ‘रियो में भले ही असफल रहा हूं लेकिन मैंने हार नहीं मानी है।’
  • जीतू राय का लक्ष्य अब 2020 टोक्यो ओलंपिक है।
  • बता दें कि जीतू ने विश्व चैंपियनशिप में रजत, एश्यिाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण हासिल किया है।
  • रियो में जीतू को पदक का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो असफल रहे।
  • जीतू ने माना कि रियो से बाहर निकलना दुखद था।
  • उन्होंने कहा, ‘भाग्य ने मेरा साथ नहीं दिया लेकिन अब वो इतिहास है।’
  • उन्होंने दावा किया कि वो टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक जरूर लाएंगें।
  • जीतू राय ने कहा कि वो हमेशा की तरह भविष्य की तरफ देख रहा हूं।

यह भी पढ़ें: बॉक्सर और सांसद बनना आसान नहीं, दोनों ही काम थकाने वाले: मैरी कॉम

यह भी पढ़ें: ब्लाइंड खिलाड़ियों के चैंपियन बनने पर पूरा देश दे रहा है बधाई

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें