Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया संगठन में बड़ा बदलाव

समाजवादी पार्टी को यूपी के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हुए नगर निकाय चुनाव में भी सपा की हर हुई थी। अब 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी में कोहराम मच गया है। अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए ये फैसला किया है।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी।

अखिलेश ने बदला जिलाध्यक्ष :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर पार्टी को स्थापित करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुंबई में रैली की जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में भी पार्टी को फैलाने के लिए यहाँ की 8 सीटो पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन सीटों पर प्रत्याशियों का चयन शुरू हो चुका है। अब सपा ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है। मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने रमेश यादव को संगठन का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। गंजबासौदा में रमेश यादव को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है।

Related posts

वीडियो: महिला ने तोड़ी बेशर्मी की सारी हदें, मचा दिया हड़कंप

Praveen Singh
7 years ago

‘चॉकलेट डे’ पर अपने पार्टनर को दे ये गिफ्ट!

Nikki Jaiswal
8 years ago

जयपुर मैराथन: 50 हजार रनर्स ले रहे भाग, दिव्यांग भी हुए शामिल

Namita
8 years ago
Exit mobile version