Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

खाना बनाते समय आयी अजीबो-गरीब आवाज से महिला की निकली चीख

inside gas cylinder

अगर आप अपने किचन में खाना बना रहे हो और अचानक से आपको कुछ अजीबों गरीब आवाजें सुनने को मिलती हैं तो क्‍या होगा। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला अपने घर में हमेशा की तरह खाना बना रही थीं लेकिन उसे अचानक से कुछ आवाज सुनाई देने लगी जिससे उसका ध्‍यान भटका। ये घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले में घटी जहां महिला को जब इस तरह की आवाजें सुनाई दी तो उसने सिलेंडर पलट कर देखा तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए थे।

सिलेंडर के पीछे छिपा था साँप :

महिला ने जैसे ही सिलेंडर को पलट कर देखा तो उसके होश उस गए। सिलेंडर के पीछे एक जिंदा सांप निकला जिसे देखते ही उसकी चीख निकल गई। वैसे सुनने में तो ये साधारण सी बात है लेकिन सिलेंडर के नीचे सांप निकलने से वहां हड‍़कंप मच गया।

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के करजा गांव में एक महिला अपनी रसोई में खाना बना रही थी। तभी उसे कुछ सरसराने की आवाज सुनाई दी। उस समय महिला ने ध्‍यान नहीं दिया लेकिन जब दुबारा ये आवाज सुनने को मिली तो महिला को लगा कि सिलेंडर लीक हो रहा है। उसने गैस की पाइप और वाल्व इत्यादि सब चेक किया लेकिन लीकेज कहीं नहीं हो रही थी।

सब चेक करने के बाद भी ये आवाज सुनाई दी तो उसने गौर किया तो उसे लगा कि ये आवाज सिलेंडर के नीचे से आ रही है। महिला ने जैसे ही सिलेंडर पलटा, उसके अंदर सांप देखकर वो चीख पड़ी। दरअसल आपको बता दें कि सिलेंडर के पेंदे में खतरनाक कोबरा सांप छुपा बैठा था। सिलेंडर के छोटे से पेंदे में आखिर ये सांप घुस कैसे आया किसी की समझ में नहीं आया।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने बेहद मुश्किल से उस सांप को जैसे-तैसे करके सिलेंडर के पेंदे में संपेरे की मदद से बाहर निकाला। सिलेंडर में बुरी तरह फंस जाने के कारण सांप भी लगभग अधमरा हो गया था। बाद में संपेरे ने उसे जंगल में छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि जिस गैस एजेंसी से सिलेंडर सप्लाई किया गया, वहां कच्ची और खुली जमीन है।

Related posts

मीडिया इंटरव्यू में शाहरुख़ की बेटी सुहाना खान ने किये कई बड़े खुलासे

Shashank
6 years ago

विपक्षी बल्लेबाजों को गलतियां करने के लिए मजबूर करना होगा: अश्विन

Namita
7 years ago

वीडियो: दो लड़कियों ने आपस में किया कुछ ऐसा, पूरे हॉस्टल में हो गयी बदनाम!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version