[nextpage title=”Prashant Kishore” ]
उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की पहल अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर आने के बाद से ही शुरू हो गयी थी। जिसके बाद सपा और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने हुए थे। लेकिन किन्हीं कारणोंवश समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
अगले पेज पर जानें किन कारणों से गठबंधन में फंसा पेंच:
[/nextpage]
[nextpage title=”Prashant Kishore2″ ]
कांग्रेस ने मांगी 120+ सीटें:
- यूपी विधानसभा चुनाव के तहत सपा और कांग्रेस में गठबंधन होना था।
- लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर पेंच फंस गया है।
- सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने गठबंधन में 120+ सीटें मांगी थीं।
- वहीँ समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन में सिर्फ 54 सीटों के लिए हामी भरी थी।
- इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने यह भी कहा था कि, अधिक की स्थिति में पार्टी 84 सीटें कांग्रेस के साथ साझा कर सकती है।
टूट सकता है गठबंधन:
- शनिवार 21 जनवरी को सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर 5 केडी में करीब 3 घंटे तक बैठक चली।
- सूत्रों के मुताबिक, लेकिन मसला अभी भी सीटों के मामले को लेकर ही फंसा है।
- हालाँकि, अभी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
- लेकिन यूपी चुनाव के तहत सपा और कांग्रेस के गठबंधन के आसार लगभग खत्म हो गए हैं।
[/nextpage]
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#PK confirmed breakup
#suspense over sp congress coalition
#suspense over sp congress coalition continues
#suspense over sp congress coalition continues PK confirmed breakup
#अखिलेश यादव
#कांग्रेस
#प्रशांत किशोर
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#यूपी विधानसभा चुनाव 2017
#विधानसभा चुनाव
#सपा कांग्रेस गठबंधन
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार