उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 20 आईएएस (ias officers) अधिकारियों के गुरुवार को तबादले कर दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।
इनको किया गया इधर से उधर
- शासन से जारी सूची के आईएएस शशि प्रकाश गोयल को एआरसी का भी चार्ज दिया गया है।
- प्रशांत त्रिवेदी को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाया गया है, जबकि अरविंद सिंह देव यादव को हटाया गया है।
- निवेदिता शुक्ला को प्रमुख सचिव खाद्य बनाया गया है।
- हेमंत राव को प्रमुख सचिव विज्ञान बनाया गया है।
- हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा बनाया गया है।
- सहारनपुर कमिश्नर एमपी अग्रवाल को हटाया गया है।
- दीपक अग्रवाल का जुगाड़ फिर काम आया और उन्हें सहारनपुर का कमिश्नर बनाया गया है।
- अखिलेश राज में पूरे वक्त नोएडा सीईओ रहे रंजन कुमार को राजस्व में सचिव बनाया गया है।
- हेकाली झिमोमी को कमिश्नर मिर्जापुर बनाया गया है।
- मनोज मिश्रा को फैजाबाद का कमिश्नर बनाया गया है।
- अनिता मेश्राम पर सरकार की मेहरबानियां जारी हैं उन्हें संस्कृति का भी चार्ज दिया गया है।
- अनुज झा को निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क बनाया गया है।
- पवन कुमार को अपर आयुक्त मनरेगा बनाया गया है।
- इनकम टैक्स के छापे वाले अफसरों पर भी गाज गिरी है।
- हृदय शंकर तिवारी को विशेष सचिव खेलकूद बनाया गया है।
- सतेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव कृषि उत्पादन बनाया गया है।
- अजीत कुमार को निदेशक प्रशासन चिकित्सा बनाया गया है।
- विमल कुमार को विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण बनाया गया है।
- मुरादाबाद वीसी राजेश यादव हटाए गए हैं।
- दिनेश चंद्र को विशेष सचिव कारागार प्रशासन बनाया गया है।
#लखनऊ : यूपी में हुआ 20 IAS अफसरों का तबादला! @IASassociation pic.twitter.com/ch9SNnMxCI
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 1, 2017
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.