Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

32 year old youth shot dead

32 year old youth shot dead

32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

 

मथुरा-

वृंदावन कोतवाली की रमणरेती पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रतन छतरी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक 32 वर्षीय लखन निषाद है। जो एक विद्यालय की गाड़ी चलाता था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं मृतक के पिता श्यामसुंदर निषाद द्वारा नामजद के खिलाफ तहरीर दी गई है। परिजनों के अनुसार लखन रोजाना की तरह रविवार रात्रि करीब 10:45 नारायण आश्रम अनाथालय में अपनी कार को पार्क करके घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान लकड़ी की टाल के निकट ईरिक्शा में सवार चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। जहां लखन को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देख परिजनों को सूचित किया तथा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि लखन का एक फाइनेंस कंपनी के कांट्रेक्टर से गाड़ी को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिसके चलते पूर्व में भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में उसके द्वारा तहरीर दी गई थी।

बाइट- सत्यदेव, मृतक का तहेरा भाई

Report:- Jay

Related posts

बाराबंकी : गोरखपुर में मरे हुए बच्चों के बारे में बताएं मोहन भागवत : आज़म खान

Bhupendra Singh Chauhan
7 years ago

सीएम आवास पर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर हुआ लाठीचार्ज

Shashank
7 years ago

लखनऊ-आलू कांड में 2 लोगों की गिरफ्तारी,कन्नौज के दो सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

Desk
7 years ago
Exit mobile version