Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बेटा पैदा ना होने पर विवाहिता को मारा चाकू

A woman stabbed due to Not having a son in Hathras

A woman stabbed due to Not having a son in Hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को सिर्फ इस लिए चाकू से हमला कर दिया कि विवाहिता के केवल लड़कियां ही पैदा हो रही थी। विवाहिता के ससुरालीजन विवाहिता से एक लड़के की मांग कर रहे थे। आरोप है कि लड़का पैदा न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। जिसमें विवाहिता बुरी तरह घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़की पैदा होने पर किया जा रहा था मानसिक शोषण

आपको बता दें कि दो साल पहले गुड़िया की शादी हाथरस के नवीपुर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद गुड़िया के पहले बच्चा लड़की को जन्म दिया। लड़की के जन्म के कुछ माह बाद से ही ससुरालीजनों ने गुड़िया के साथ लड़की को पैदा करने को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।

लड़का पैदा न होने पर चाकू से हमला

आरोप है कि गुड़िया के ससुरालीजनों ने एक उसके पेट मे पल रहे गर्भ को सिर्फ इस लिए डॉक्टरों से कहकर गिरवा दिया था। क्योंकि उसके पेट मे पल रहा बच्चा एक लड़की थी। पुत्र मोह के लालची गुड़िया के ससुरालीजनों ने आज इंसानियत को शर्मसार कर दिया। गुड़िया पर लड़का पैदा न करने को लेकर उसको जान से मारने की नीयत हमला कर दिया। जिसमें गुड़िया गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल गुड़िया को उपचार के लिए। हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ेंः 

कैराना-नूरपुर उपचुनाव की तारीख घोषित, 31 मई को आयेंगे नतीजे

#कुशीनगर: वर्षों से चली आ रही रेलवे की लापरवाही- राष्ट्रीय लोकदल

जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की डॉ राजेंद्र की शिकायत, लगायें गम्भीर आरोप

#कुशीनगर: सीएम योगी ने हंगामा कर रहे लोगों से कहा-नौटंकी बंद करो

Related posts

कैबिनेट मीटिंग: शिक्षामित्रों को 25 नंबर का वेटेज, TET करना होगा पास

Kamal Tiwari
7 years ago

ससुराल और मायके पक्ष के बीच कई राउंड फायरिंग में दो महिलाओं की मौत

Sudhir Kumar
6 years ago

मेरठ उपद्रव: दर्ज हुआ बवाल, तोड़फोड़, पुलिस पर हमले का केस

UPORG DESK 1
5 years ago
Exit mobile version