दिल्ली में अश्लील वीडियो कांड के बाद से लगातार फजीहत झेल रही आम आदमी पार्टी के एक नेता ने यहां भी बखेड़ा कर दिया। बीच सड़क जमकर गुंडई की। जाम के बीच गलत दिशा से वाहन निकालने से रोका तो उसने दारोगा पर हमला कर दिया।
- हाथापाई की, वर्दी फाड़ दी।
- दारोगा को धमकियां भी देता रहा कि तुम मुझे जानते नही।
- वर्दी उतरवा दूंगा।
- नेता और उसका दोस्त सरेआम दुस्साहस करता रहा।
- विवाद और शोर सुनकर जाम खुलवाने में लगे अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए तब दोनों को हिरासत में लिया जा सका।
- नेता और उसका दोस्त हवालात में है।
- आज दोनों को जेल भेजा जाएगा।
- गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रामगंगा पर चलते मेले में सैकड़ों की भीड़ थी।
- इसी वजह से पुल पर लंबा जाम भी लग गया था।
- किसी तरह पुलिस ने वनवे कर वाहनों को निकालने का रास्ता बनाया।
- इसी दौरान आप नेता और लोकसभा चुनाव लड़ चुके सुनील यादव की कार गलत दिशा में आगे बढ़ने लगी।
- यह देखकर विशारतगंज में तैनात दारोगा गोविंद सिंह, कांस्टेबल नितिन यादव और दिग्विजय ने कार को रोक लिया।
- इस पर सुनील यादव बौखला गया।
- दारोगा को हड़काने लगा कि मेरी कार कैसे रोकी, जानता नहीं, वर्दी उतरवा दूंगा।
- दारोगा ने सही शब्दों में बात करने को कहा तो सुनील यादव ने उन पर हाथ छोड़ दिया।
- वर्दी को फाड़ दिया, अचानक हुए हमले से दारोगा को संभलने का मौका भी नही मिल सका।
- अन्य पुलिसकर्मी बचाने को आगे बढ़े तो उनसे भी हाथापाई की गई।
- इसके बाद पुलिस वालों ने सुनील को वही गिरा लिया।
- खुद को फंसता देखा तो बचने के लिए आदित्य भागा मगर उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
- तुरंत ही इसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी गई।
- और दोनों को कार समेत विशारतगंज थाने लाया गया।
- सूचना पर एसपी देहात यमुना प्रसाद भी थाना पहुंचे।
- पूरा घटनाक्रम जानने के बाद आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
नेता की सिफारिश, पुलिस ने की अनसुनी:
- नेता के पकड़े जाने की खबर फैलते ही विशारतगंज थाने में सिफारिशें पहुंचने लगी।
- लोकिन आलाधिकारियों का स्पष्ट रुख था कि कार्रवाई तय है।
- नेताजी बख्शे नहीं जायेंगे।
- विशारतगंज थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालना।
- शासकीय कर्मचारी को साथ मारपीट।
- संपत्ति को क्षति पहुंचाना।
- गाली गलौच करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
- दारोगा से मारपीट की जानकारी जिले के आलाअधिकारियों तक पहुंचने के बाद तुरंत ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए।
- दूसरी ओर डीजीपी कार्यालय तक भी सूचना पहुंच गई।
- वहां से भी पूछा गया कि अभद्रता करने वाले आप नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।
वर्दी वाले भी आरोपी के साथ खड़े हुए तो दारोगा ने कहा- इस्तीफा दे दूंगा
- दारोगा की पिटाई के बाद बातचीत के दौरान कुछ वर्दी वाले भी पहुंच गए।
- हालांकि उनकी तैनाती दूसरी जगह थी।
- आरोपी के सजातीय होने के कारण इन लोगों ने उसकी पैरवी शुरु कर दी।
- ये लोग अपने विभाग के कर्मचारी को ही दोषी बताने लगे।
- इस पर गुस्से में दारोगा गोविंद सिंह ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस्तीफा दे देंगे।
- मामले को रफा-दफा करने की भी उन्होने खूब कोशिश की, लेकिन बात नही बन पाई।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.