उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के सबसे विवादित मामलों में से एक ‘रामजन्मभूमि विवाद’ में राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत भास्कर दास(abbot bhaskar das) का शनिवार 16 सितम्बर को निधन हो गया है। गौरतलब है कि, महंत भास्कर दास 88 साल के थे, जिनका बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था।
सुबह 3 बजे आखिरी साँसें ली निर्मोही अखाड़ा के महंत भास्कर दास ने(abbot bhaskar das):
- राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत भास्कर दास का शनिवार को निधन हो गया है।
- वे 88 साल के थे, जिनका बीते कुछ दिनों से इलाज चल रहा था।
- महंत भास्कर दास ने सुबह 3 बजे अपनी आखिरी साँसें लीं।
- उनका इलाज हर्षण ह्रदय संस्थान में चल रहा था।
- गौरतलब है कि, महंत भास्कर दास निर्मोही अखाड़ा के महंत थे।
अंतिम यात्रा का यह होगा रूट:
- राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत भास्कर दास का शनिवर की सुबह निधन हो गया था।
- जिसके बाद महंत भास्कर दास को तुलसीदास घाट पर सरयू नदी में प्रवाहित किया जायेगा।
- इस दौरान महंत भास्कर दास की अंतिम यात्रा नाका हनुमानगढ़ी परिसर से,
- निर्मोही अखाड़ा,
- मणिराम दास छावनी होते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंचेगी।
CM योगी ने व्यक्त की संवेदना:
- महंत भास्कर दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।
- इस दौरान सीएम योगी ने महंत रामदास से फोन पर बातचीत भी की।
ये भी पढ़ें: बाबरी विवाद: दस्तावेज तैयार नहीं, SC ने दी अगली तारीख!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार