Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ: सपाइयों ने सादगी से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

akhilesh yadav birthday celebration

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने सभी जगहों पर काफी सादगी से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर और परिसर में पौधे लगाकर अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश सरकार में कराए गए कार्य जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। हालाँकि आधिकारिक रूप से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जुलाई में होता है लेकिन कार्यकर्ताओं ने उन्हें तिथि के हिसाब से जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश यादव भी सपा कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें धन्यवाद देते हुए लोकसभा चुनाव में जमकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

अखिलेश के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे सपाई :

सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उस संकल्प को पूरा करने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाए। सपा सरकार में कराए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाया जाए। इस दौरान मौजूद पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। जनता सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है।

akhilesh yadav birthday celebration

लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को कन्नौज से एतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में सदर ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व जिला महासचिव संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, भोले कुरैशी मौजूद रहे।

सादगी से मना अखिलेश का जन्मदिन :

अखिलेश के इस जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में कोई खास कार्यक्रम तय नहीं किया गया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं से संवाद में अखिलेश ने उनसे चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का चुनावी मंत्र दिया। सपा के अधिकांश कार्यकर्ता अपने साथ गुलदस्ते व माला लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम दौर में, सज गया बाज़ार

Shambhavi
7 years ago

अखिलेश सरकार में लगातार बढ़ रहा चीनी का उत्पादन

Ishaat zaidi
9 years ago

चकबंदी लेखपाल ने वरासत दर्ज कराने के लिए किसान पुत्र से मांगी घूस

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version