उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को 42 साल के हो गए हैं। सूबे की राजनीति में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 17 साल से सक्रिय हैं।
एक नजर:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था।
- आज इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपरिवार लन्दन गए हैं।
- उनकी प्रारंभिक शिक्षा इटावा में हुई, उसके बाद की शिक्षा उन्होंने राजस्थान के धौलपुर सैनिक स्कूल में हासिल की।
- उसके बाद मैसूर यूनिवर्सिटी से उन्होंने एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
- पोस्ट ग्रेजुएशन ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से किया है।
पारिवारिक जीवन:
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी का नाम डिंपल यादव है।
- उनकी शादी 24 नवम्बर, 1999 को हुई थी।
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं, अदिति, टीना और अर्जुन।
राजनीतिक जीवन:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूबे की राजनीति में 17 साल से सक्रिय हैं।
- उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कन्नौज लोकसभा से साल 2000 में की थी।
- गौरतलब है कि, यह सीट सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
- अखिलेश यादव साल 2000-2004, 2004-2009, 2009-2012 तक तीन बार सांसद भी रह चुके हैं।
- साल 2012 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार