Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा की जीत के लिए लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश

kannauj

उत्तर प्रदेश के विधानसभा और निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सिकंदरा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सपा हार गई थी। इन नतीजों से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2019 की तस्वीर साफ़ होती हुई दिखाई दे रही है। यही कारण हैं कि अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए खुद मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश :

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी को जीत दिलाने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसके पहले भी वह संकेत दे चुके हैं कि सपा की जीत के लिए जो जरूरी होगा, वो किया जायेगा। सूत्रों से खबर हैं कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मंथन भी शुरू कर दिया है और इसी क्रम में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है जिससे उनकी जीत को पक्का किया जा सके।

कन्नौज से लड़ सकते है अखिलेश :

सूत्रों से खबर है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2019 का लोकसभा चुनाव पार्टी के गढ़ कन्नौज से लड़ने की तैयारी में हैं। यही कारण हैं कि अखिलेश यादव खुद कन्नौज की नब्ज जांच रहे हैं। अखिलेश यादव यहाँ से पहले भी लोकसभा सदस्य रह चुके हैं ऐसे में उनका यहाँ से लड़ना उनकी घर वापसी कहा जायेगा।

2014 में रहा था कांटे का मुकाबला :

अखिलेश यादव ने बीते दिनों खुद पर लग रहे परिवारवाद के सवाल पर कहा था कि उनकी पत्नी डिंपल यादव कन्नौज (kannauj) से चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे सारी तस्वीर साफ होती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा 2014 के चुनाव में डिंपल यादव और बीजेपी उम्मीदवार में कांटे का मुकाबला रहा था। इसके अलावा डिंपल यादव अपना फिरोजाबाद से लड़ा गया पहला चुनाव भी हार चुकी हैं। ऐसे में अखिलेश यादव पार्टी को देखते हुए किसी प्रकार का जोखिम लेने की मूड में नही दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने पूछा, स्वेटर खरीदने के टेंडर का क्या हुआ?

Related posts

यौन शोषण में फंसाने की धमकी देकर मांगे 25 करोड़, दो गिरफ्तार

Bharat Sharma
7 years ago

यहां गोदाम में चल रहा था नकली सीमेंट बनाने का गोरखधंधा!

Sudhir Kumar
8 years ago

साक्षी महाराज का बयान- मैं यहां का सांसद हूं मुझे जानकारी नहीं, SIT रिपोर्ट के बाद सरकार एक्शन में आई, मामला सीबीआई को चला गया, सच्चाई क्या है सीबीआई तय करेगी, CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी, विधायक की गिरफ्तारी सीबीआई तय करेगी।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version