Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दिल्ली में लालू यादव से अखिलेश ने मुलाकात कर जाना उनका हाल

akhilesh yadav

akhilesh yadav

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और बसपा ने इस चुनाव के लिए गठबंधन कर भाजपा की मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकसाथ आने की वकालत करते हैं। उनका कहना है कि अगर विपक्ष एकजुट हो जाये तो आसानी से 2019 में भाजपा को रोका जा सकता है। इस बीच आज अखिलेश यादव अचानक दिल्ली पहुंचे जहाँ पर उन्होंने देश की राजनीति के एक दिग्गज नेता से मुलाकात की।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी सबसे आगे चल रही है। अन्य पार्टियों ने जहाँ इसके लिए अब तक कोई ख़ास तैयारी नहीं की है तो वहीँ सपा ने तो लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के लिए आवेदन फॉर्म तक निकाल दिया है। जिला सपा कार्यालय से कोई भी 10 हजार की रकम जमाकर इस फॉर्म को भरने के बाद प्रत्याशी बनने के आवेदन कर सकता है। वहीँ यूपी की फतेहपुर सीट से सपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। साथ ही मुलायम सिंह के मैनपुरी से लड़ने का ऐलान अखिलेश कर चुके हैं। साथ ही वे खुद भी कन्नौज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर खबरें, अखिलेश-शिवपाल के बीच कांग्रेस ने कराई सुलह

लालू यादव से मिले अखिलेश :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजद प्रमुख लालू यादव से मिलने पहुंचे हुए थे। लालू यादव इन दिनों झारखंड की जेल में सजा काट रहे थे मगर उनकी तबीयत ठीक न होने के कारण उन्हें एम्स इलाज के लिए लाया गया है। लालू यादव से मिलने के बाद निकले अखिलेश यादव ने कहा कि लालू जी का हालचाल लेने गया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ ठीक रहेगा, तभी राजनीति होगी। आशा करते हैं लालू जी जल्द ठीक होंगे। अखिलेश ने कहा कि मेरी चंद्रबाबू नायडू से किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि समाज नाराज ना हो, यह सरकार की जिम्मेदारी है। महिला ने न्याय के लिए आत्मदाह कर लिया। सुप्रीम कोर्ट सभी पहलुओं को देखता है।

 

ये भी पढ़ें: अमेठी में ‘नकली डॉक्टर’ कर रहे सरकारी अस्पताल में इलाज

Related posts

बुलंदशहर में 413 आबकारी दुकानों का ई-लॉटरी से हुआ आवंटन

Desk
2 weeks ago

BJP के पूर्व मुख्यमंत्रियों का बंगला भी दिखायें: कांग्रेस महासचिव द्विजन त्रिपाठी

Shivani Awasthi
7 years ago

युवक ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया फिर ट्रेन के आगे कूद गया।

Desk
4 years ago
Exit mobile version