Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

बनारस में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश

akhilesh yadav rally

akhilesh yadav rally

2019 के लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार यूपी के जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूती देने में लगे हुए हैं। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीतापुर में जनसभा कर लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। अब एक बार फिर से अपनी रैली के लिए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को चुना है। आज 4 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीएम के संसदीय क्षेत्र से चुनावी हुंकार भरेंगे।

 

अगले पेज पर जानें पार्टी का नाम :

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के लिए रैली करेंगे अखिलेश :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 4 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछली बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ यहाँ पहुंचे थे। वहीँ अब वह 11 महीने बाद इस क्षेत्र में आ रहे हैं। 4 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के मंच से पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर आयोजित ‘स्वाभिमान रैली’ को संबोधित करने आ रहे हैं। ये रैली वाराणसी के कटिंग मेमोरियल कॉलेज में होने वाली है।

5 फरवरी को मुंबई जायेंगे अखिलेश :

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी के लिए जनसभा को संबोधित करने अखिलेश यादव वाराणसी आ रहे हैं। ख़ास बात है कि अखिलेश की इस सभा में सपा का झंडा नहीं लगा होगा साथ ही अखिलेश यादव के समर्थन में भी नारे नहीं लगेंगे। समर्थकों को अखिलेश यादव ने ख़ास तौर से इस बारे में हिदायत दी है। जनवादी पार्टी की पूर्वांचल की कई पिछड़ी जातियों में ख़ास पैठ मानी जाती है। इस रैली के बाद अखिलेश यादव 5 फरवरी को सोमैया ग्राउण्ड, मुम्बई में ‘देश बचाओ‘ महारैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आयोजित किया है। इस रैली के जरिये सपा अध्यक्ष अखिलेश महाराष्ट्र में अपनी पार्टी को जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : कौशांबी जेलर की पहल से होगी गरीब बंदियों की बेटियों की शादी

Related posts

निकाय चुनाव बलरामपुर: वोटर लिस्ट से नाम, बूथ से कर्मचारी गायब

Divyang Dixit
7 years ago

राहुल गांधी के लिए धर्म तब एजेंडा बनता है जब उनके सर पर चुनाव हावी होता है : स्मृति ईरानी

UP ORG DESK
6 years ago

जौनपुर: आग लगने से 10 गुमटी जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version