Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

भाजपा की नीतियां जनविरोधी और खासकर महिला विरोधी: अखिलेश यादव

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक साथ साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये घटना अत्यंत अमानवीय और हृदय विदारक है।

मंदसौर में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की निंदा:

सपा प्रमुख ने मंदसौर में बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से सभी का सिर लज्जा से झुक जाना चाहिए।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत ही क्षोभ और शर्म का विषय है कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं और बच्चों तक के साथ क्रूरता की घटनाओं में बढ़ोतरी के प्रति भाजपा सरकारें संवेदनशून्य जैसा बर्ताव करती दिखाई देती है.

अखिलेश यादव का आरोप भाजपा शासित प्रदेशों में अपराध बढ़ा:

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी और खासकर महिला विरोधी हैं। केन्द्र सरकार के अधीन दिल्ली हो या भाजपा की राज्य सरकारें वहां बच्चियां तक असुरक्षित हैं।
भाजपा शासित प्रदेशों में अपराध बढ़ने को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं पर इन राज्यों में अंकुश नहीं होने से अपराधियों के मन बढ़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी आए दिन ऐसे दुष्काण्ड होते रहते है। भाजपा नेता बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं पर जमींनी हकीकत में उनके परिणाम शून्य ही रहते हैं।

अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग:

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग करते हुए कहा कि बलात्कार की घटनाओं पर शासन प्रशासन को अत्यंत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को कड़ा दंड मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो सरकार महिलाओं और बच्चियों की इज्जत और सुरक्षा नहीं कर सकती है उसे सत्ता में बने रहने का हक नहीं हैं। जनता भाजपा को इन घटनाओं के लिए माफ नहीं करेगी।

कल है अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिन, समाजवादी मनाएंगे जश्न

Related posts

एनसीसी के 12 कैडेटों को मिला राज्यपाल स्वर्ण पदक

Sudhir Kumar
6 years ago

जारी हुई भारतीय जनता युवा मोर्चा की सूची

Shani Mishra
6 years ago

धर्मगुरुओं ने छात्रों संग निकाली मतदाता जागरूकता रैली!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version